urdu shayari
एहसान !!
चन्द चिट्ठियाँ और एक टूटा हुआ गुलदान रखा है !!
तेरे घर में अभी तलक मेरा कुछ सामान रखा है !!
सलामत रही ग़र ज़िन्दगी तो यक़ीनन उतार देंगे !
बहुत संभाल कर हमने तेरा एहसान रखा है!!
नश्तर !!
तेरा नाम सुनाया मज़े ले ले कर !
मुझे लोगों ने सताया मज़े ले ले कर !!
बातों ही बातों में तेरे नाम का नश्तर !
मुझे लोगों ने चुभाया मज़े ले ले कर !!
आशिक़ कहा मजनू कहा पागल भी कह दिया !
मुझे लोगों ने बुलाया मज़े ले ले कर !!
शायद जानते थे तैरना मुझको नहीं आता !
मुझे लोगों ने डुबाया मज़े ले ले कर !!
मालूम था उनको मैं फिर उठ न पाउँगा !
मुझे लोगों ने गिराया मज़े ले ले कर !!
वो तेरा शहर तेरी गली और तेरा घऱ !
मुझे लोगों ने दिखाया मज़े ले ले कर !!
फुर्सत में !!
बहुत फुर्सत में बैठे हैं चलो ये काम तो कर दें !
ये शाम आज की जो है वो उसके नाम तो कर दें !!
जिसने सोचा के मेरे तरकश में कोई तीर नहीं है !
नींद मेरे उस हरीफ़ की चलो हराम तो कर दें !!
इम्तिहान !!
आएंगे न लौट कर तुम किसको सदाएँ दोगे !
हम ही न रहेंगे तो फिर किसको दुआएँ दोगे !!
बेजान हो चुकी है कबसे ये आग़ ये तपिश !
अब राख़ को तुम कब तलक हवाएँ दोगे !!
शायद ये इम्तिहान है हमारे भी सब्र का !
हम भी देखेंगे तुम कितनी सज़ाएँ दोगे !!
हवा !!
या ख़ुदा कैसी ये हवा आई!
न ज़िन्दगी रही न क़ज़ा आई !!

सफ़र !!

हर सुब्हो शाम शोलों से गुज़रना था हमें !
हर मोड़ पर गिर गिर के संभलना था हमें !!
हम कहाँ जिस्म थे जो तेरे रूबरू होते !
हम रूह थे तेरे जिस्म में ढलना था हमें !!
क्यों हो गए मस्तूर हम अब क्या कहें तुमसे !
हम शम्स थे हर सुबह निकलना था हमें !!
कितने ही हिर्स आये पर कायम रहा ज़मीर !
तेरे गेसुओं में ही आकर के उलझना था हमें !!
कहने को हम कोहसार थे मेरे मेहबूब लेकिन !
आ कर तेरे पहलू में ही बिखरना था हमें !!
तेरी नज़रों में उतर कर जाना था दिल तलक !
हर हालात में तय ये सफर करना था हमें !!
हम थे शमा कायम रहे कुछ कर ना पाई आतिश !
आ कर के तेरे आग़ोश में ही पिघलना था हमें !!
हमको भी देखना था इज़्तिराब का सबब !
सहर तेरी गली से एक बार गुज़रना थे हमें !!
मस्तूर : Hidden
शम्स : Sun
हिर्स : Temptation
गेसुओं : Hair
कोहसार: Mountain
आतिश : Fire
इज़्तिराब: Unrest



