मुस्कुराइए !!

न गले से लगाइये न हाथ मिलाइये !

बस आदाब कीजिये और मुस्कुराइए !!

शिकवा न कीजिए न शिक़ायत बताइये !

बस आदाब कीजिये और मुस्कुराइए !!

न अश्क बहाइये  न ज़ख्म दिखाइए !

बस आदाब कीजिये और मुस्कुराइए !!

न हाल पूछिए और न हाल बताइये !

बस आदाब कीजिये और मुस्कुराइए !!

न पास उनके जाइये न उनको बुलाइये !

बस आदाब कीजिये और मुस्कुराइए !!

Leave a comment